फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विद्वत जन संदेश करें अपलोड : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विद्वत जन संदेश करें अपलोड : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रथम चरण के कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर जनपद के सभी सम्मानित विद्वानों, साधु-संतों व प्रतिष्ठित जनों से शुभकामना संदेश तथा आशीष ऑनलाइन अपडेट करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रथम चरण के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित क्षण पर देश विदेश के प्रतिष्ठित साढ़े सात हजार विद्वानों, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं साधु-संतों के द्वारा शुभकामना संदेश एवं आशीष प्राप्त किए जाने के संदर्भ एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिस पर सभी विद्वत जन अपना संदेश अपलोड कर सकते हैं। http://updharmarthkarya.in/sandesh इस लिंक के माध्यम से समय पर अपने संदेश को अपलोड कर जनपद की उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें