बिजनौर में अवर अभियंता को गोली मारी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में चंदक क्षेत्र के गांव बिलासपुर में बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने टीम पर गोली चला दी। गोली अवर अभियंता दीपक राजपूत के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल अवर अभियंता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।