फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर्स जारी, विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद

Wed, 07 Dec 2022 06:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर्स जारी हो गए हैं। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर अर्थात माडल पेपर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को सैंपल पेपर्स से परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। जिले के 95 हजार से अधिक विद्यार्थी वर्ष 2023 कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


बिजनौर जिले में यूपी बोर्ड के 390 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय है। इन कालेजों के हाईस्कूल के 50995 और इंटर के 44496 छात्र छात्राएं वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। शासन हाईस्कूल में करीब एक दर्जन और इंटर में एक दर्जन से अधिक विषय पठन पाठन के लिए स्वीकृत है।

कोरोना काल में विद्यार्थियों की पढ़ाई व परीक्षा प्रभावित हुई। बोर्ड परीक्षा में विषयों का कोर्स कम किया गया। अब स्थिति सामान्य है। डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों के अनुसार शासन ने हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षा के विषयवार सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं। सैंपल पेपर्स परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन


ये होगा फायदा
जिले के 390 माध्यमिक विद्यालयों के 95 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2023 की परीक्षा देंगे। सैंपल पेपर्स से विषयवार हर पेपर के प्रारूप का पता चल सकेगा। जैसे पेपर में कितने सवाल होंगे। बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय आदि कितने सवाल होंगे। विद्यार्थी माडल पेपर के अनुसार पेपर का समय प्रबन्धन अर्थात टाइम मेनेजमेंट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें