फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर के बड़े उद्यमी विकास अग्रवाल और उनके भाई को पांच साल की सजा, दिनदहाड़े फायरिंग का है मामला

Thu, 30 Jul 2026 07:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: शहर के बबनपुरा निवासी हरि सिंह ने विकास अग्रवाल और सुनील अग्रवाल से 10 हजार रुपये पांच फीसदी ब्याज दर पर उधार लिए थे। रुपये न लौटाने पर दोनों भाइयों ने हरि सिंह पर फायरिंग की थी। अदालत में दोष सिद्ध हो गया। 
विज्ञापन
जेल जाते दोनों भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के डिविजनल चेयरमैन एवं उद्यमी विकास अग्रवाल और उनके भाई को अदालत ने पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। 15 साल पुराने मामले में एससी एसटी कोर्ट के स्पेशल जज सुनील कुमार ने फैसला सुनाया। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



 

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शलभ शर्मा ने बताया कि थाना कोतवाली शहर के बबनपुरा निवासी प्रताप सिंह ने प्राथमिक की दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उनके पिता हरि सिंह ने विकास अग्रवाल और सुनील अग्रवाल से दस हजार रुपये पांच फीसदी ब्याज दर पर उधार लिए थे। अधिक बरसात होने के कारण उनके पिता ब्याज नहीं दे पाए। इसके बाद आरोपी उनके पिता पर ब्याज के लिए दबाव बनाने लगे। 
 

विकास अग्रवाल ने उनके घर आकर गाली गलौज की और जाति सूचक शब्द कहे। इसके बाद 28 सितंबर 2011 को जब उनके पिता हल्दौर बाजार से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में विकास अग्रवाल और सुनील अग्रवाल ने रोक लिया, जिन्होंने जाति सूचक शब्द कहकर जान से मारने के इरादे से तमंचे से फायर कर दिया। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विकास अग्रवाल और उनके भाई सुनील अग्रवाल निवासी दारानगर गंज हाल निवासी गीता नगरी बिजनौर के खिलाफ प्राथमिक की, इसके बाद विवेचना करते हुए आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। सुनवाई के बाद साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।

ये भी देखें...
UP: बागपत में घर में घुसकर कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म, 24 साल का आरोपी गिरफ्तार; हिंदू संगठनों का हंगामा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें