फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिजनौर में शिक्षक की हत्या, सिर पर मिले दो जख्म, पास में पड़ी थी शराब की बोतल और चाकू

Thu, 28 Nov 2024 12:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

शिक्षक पवन यादव घर पर अकेले थे और परिवार के लोग बाहर गए थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हत्या के बाद घर पर पहुंची भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के गांव धौलागढ़ में शिक्षक पवन यादव (48) की हत्या कर दी गई। उनका शव बाथरूम में लहूलुहान हालत में पड़ा था। सिर पर चोट के दो निशान थे। पास में ही शराब की बोतल और चाकू पड़ा था। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 

घर के बाहर मौजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गांव धौलागढ़ निवासी अध्यापक पवन यादव (48) क्षेत्र के गांव तंगरौली के प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनका परिवार बीती रात वैवाहिक कार्यकम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद गया था। पवन घर पर अकेले ही थे। देर रात परिजन उन्हें बार-बार फोन कर रहे थे कि मगर रिसीव नहीं हो रहा था। उनके पुत्र अभिषेक ने घर आकर देखा तो लहूलुहान अवस्था में बाथरूम में पवन पड़े थे। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने शिक्षक की हत्या की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी देहात राम अर्ज, सीओ राजेश सोलंकी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जांच की। मौके पर शराब की खाली बोतल और चाकू पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। एसपी देहात का कहना था कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें