नगर में कालागढ़ मार्ग स्थित पशु आहार केंद्र में घुसकर दो चोर गल्ले से एक लाख रुपये और आधा किलो चांदी के सिक्के ले गए। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
अफजलगढ़ में कालागढ़ मार्ग पर धारीवाल पशु आहार केंद्र के नाम से दुकान है। मालिक पप्पू मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय दो चोर पीछे की ओर से पशु आहार केंद्र में घुसे और नगदी चोरी कर ली। चोरों ने गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी, आधा किलो चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। दुकान स्वामी पप्पू ने बताया कि चांदी के सिक्के उन्हें स्कीम में आहार के साथ प्राप्त हुए थे।
बुधवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।