ग्रामीण संदीप राठी, चंद्रशेखर, मोकिल, दीपक, ऋषि पाल, दुष्यंत, घनश्याम का कहना है कि गन्ना पेराई सत्र में ग्रामीणों की सहयोग से चंदा एकत्रित कर आवाजाही के लिए मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया था, जो 25 जून को नदी के तेज बहाव में बह गया।
नदी पर पुल न होने और बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर मार्ग पर आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीण प्रतिदिन अपने पशुओं का चारा लाने व खेतों पर कार्य करने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।
यदि प्रशासन ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, पूंडरी कला की ग्राम प्रधान नीलू राठी का कहना है कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी और जल्द ही पुल निर्माण के लिए आंदोलन किया जाएगा।
मालन नदी पर पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मालन नदी पर पुल निर्माण के लिए वह प्रयासरत है - पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी