फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब थमेगा गुलदार का आतंक: बिजनौर में खूब हो रहे हमले, आज तीन को किया घायल, हर तरफ दहशत

Tue, 01 Aug 2023 02:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर जिले में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। जिले में लगातार गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी गुलदार ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। जिले में आए दिन गुलदार लोगों को शिकार बना रहा है। मंगलवार को भी अलग-अलग स्थानों पर गुलदार ने तीन लोगों को घायल कर दिया। वहीं, गुलदार के हमले से लोगों दहशत फैली हुई है। आलम यह है कि अब तो लोगों का खेतों में जाना ही दुश्वार हो गया है। 

विज्ञापन


घटना - 1
जिले के गांव सौफतपुर के जंगल में एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। वहीं, हमले के दौरान किसी तरह व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, गुलदार द्वारा किए गए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बताया गया कि थाना नांगल सोती के ग्राम सौफतपुर निवासी अवनीश पुत्र शीशपाल मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक गुलदार ने पीछे से आकर हमला कर दिया। वहीं, अवनीश ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना - 2

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में भी गुलदार ने पूर्व प्रधान के बेटे पर हमला कर दिया। बताया गया कि बाबा झारखंड शिव मंदिर से जल चढ़ाकर अपने घर लौट रहे पूर्व प्रधान के बेटे पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

घटना - 3
गुलदार के हमले से मजदूर घायल


नजीजाबाद क्षेत्र के गांव सरवनपुर निवासी राजेंद्र सिंह पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया गया कि राजेंद्र अकबरपुर चौगांवा क्षेत्र में अपने साथी के साथ नजीबाबाद से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य की देर रात देखभाल कर रहा था। वहीं, देर रात अचानक गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार राजेंद्र को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर राजेंद्र सिंह को नगर के पूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में अनेक गुलदार देखे जाने और लगातार जानलेवा हमले बढ़ने से किसान चिंतित हैं। किसान व मजदूर समूह बनाकर खेतों में काम करने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें