फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानगढ़ की खास बातें: सिर्फ दिन में कर सकेंगे जंगल की सफारी, विदेशी पर्यटकों से वसूला जाएगा दोगुना शुल्क

Wed, 16 Nov 2022 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
अमानगढ़। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जिले के अमानगढ़ में जंगल सफारी में पर्यटन के लिए केवल दिन में ही अनुमति दी गई है। रात में जंगल में रुकने पर पाबंदी है। वहीं सूर्यास्त के बाद जंगल में रुकने और घूमने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके लिए केहरीपुर चौकी पर समय सारिणी भी चस्पा कर दी गई है। 

वन विभाग अमानगढ़ में पर्यटन के साथ-साथ वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए भी कड़े नियम बना रहा है। वन्य जीवों को परेशानी और नुकसान न हो, इसके लिए पर्यटन केवल दिन के समय ही निर्धारित किया है। नवंबर से मार्च तक शीतकालीन और अप्रैल से जून तक ग्रीष्मकालीन दो भागों में समय को बांटा गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
अमानगढ़। - फोटो : amar ujala
शीतकालीन सत्र में सुबह साढ़े छह से सुबह दस बजे तक, दूसरी शिफ्ट में दोपहर दो से सूर्यास्त तक ही जंगल में घूमने की अनुमति होगी। इसी तरह ग्रीष्मकालीन सत्र में सुबह छह से साढ़े नौ बजे तक, दोपहर तीन बजे से सूर्यास्त तक पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
अमानगढ़। - फोटो : amar ujala
एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह ने बताया कि पर्यटकों को इन नियमों का पता रहे, इसके लिए पूरी सूचना चस्पा कराई गई है। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके साथ ही रात में यदि कोई घूमता है या जंगल में रुकने का प्रयास करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
अमानगढ़। - फोटो : amar ujala
विदेशी पर्यटकों से दोगुना वसूला जाएगा शुल्क
अमानगढ़ में पर्यटन शुरू करने के लिए जो रेट लिस्ट लगाई गई है, उसमें विदेशियों से दोगुना प्रवेश शुल्क वसूलने का नियम बनाया गया है। केहरीपुर जंगल इको विकास समिति द्वारा जो जिप्सी संचालित की जा रही है, इसके लिए पर्यटकों को 2280 रुपये चुकाने होंगे। वहीं यदि कोई पर्यटक वाहन के साथ प्रवेश करता है तो प्रत्येक से 300 रुपये प्रति वाहन और 100 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले जाएंगे। विदेशी नागरिक के लिए प्रति व्यक्ति 600 रुपये लिए जाएंगे। गाइड के 400 रुपये चुकाने होंगे। 

यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार
विज्ञापन

5 of 6
अमानगढ़। - फोटो : amar ujala
जारी किया पर्यटन का लोगो
वन विभाग ने अमानगढ़ में जंगल सफारी का लोगो भी जारी कर दिया है। लोगो में बाघ और हाथी को जगह दी गई है। इसके साथ ही केहरीपुर चौकी पर ही पूरे अमानगढ़ का मानचित्र और वहां मौजूद वन्य व वनस्पति संपदा की जानकारी भी दी गई है। इसका मकसद पर्यटकों को अमानगढ़ के प्रति उत्साह बढ़ाना है। 

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: अमानगढ़ में जंगल सफारी शुरू, अब पर्यटक देख सकेंगे खूबसूरत नजारा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहनों को नहीं दिया प्रवेश
अमानगढ़ में जंगल सफारी का शुभारंभ हुआ तो वहां रजिस्टर्ड जिप्सी के साथ अफसर और नेता पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में निजी वाहन से भी लोग अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। वन अफसरों ने निजी वाहनों को जंगल में प्रवेश नहीं दिया। केवल रजिस्टर्ड जिप्सी से ही जंगल सफारी कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें