मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद के धामपुर में सुभाष चौक के निकट स्थित पीएनबी बैंक के समीप संचालित पिज्जा रेस्टोरेंट में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बिजली के तार भी जलने के बाद टूटकर गिर गए। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। वहीं जिस स्थान पर आग लगी थी उस स्थान के समीप कई अन्य बैंक हैं।