फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिजनौर में यूनानी मेडिकल स्टोर पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का छापा, जानें क्या मिला

Fri, 13 Sep 2024 08:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नशीली दवाई बेचने के मामले में यूनानी मेडिकल स्टोर पर केंद्रीय नाटकोटिक्स ब्यूरो टीम ने छापा मारा। टीम ने दवाई के साथ लैपटॉप आदि भी कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का आधा शटर गिराकर जांच करती नारकोटिक्स की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के स्योहारा में नशीली दवाई बेचने के मामले में चर्चित यूनानी मेडिकल स्टोर पर केंद्रीय नाटकोटिक्स ब्यूरो टीम लखनऊ ने छापा मारा। टीम ने दवाई के साथ लैपटॉप आदि भी कब्जे में लिया। देर रात्रि तक कार्रवाई जारी थी। मामला नशीली दवा से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार दोपहर तीन बजे जुमेरात के बाजार में स्थित वंश आयुर्वेदिक यूनानी दवाखाना पर लखनऊ से आई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने छापा मारा। टीम को शिकायत मिली थी कि इस दुकान पर भारी मात्रा में नशीली दवाई बेची जाती हैं। बताया जा रहा है कि टीम ने दुकान से भारी मात्रा में दवाई पकड़ी है। जब्त की दवाई को अपने साथ ले जाने के लिए आसपास की दुकानों से कई खाली बोरी व गत्ते के कार्टून मंगाए गए। टीम में अधीक्षक, निरीक्षक व उपनिरीक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं। टीम में शामिल एक सदस्य ने बताया कि काफी मात्रा में नशीली व अंग्रेजी दवाइयां मिली हैं। कार्रवाई को पूरा करने में सात-आठ घंटे से अधिक समय लगेगा। उसके बाद सभी जब्त दवाइयों व आरोपी मेडिकल स्वामी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। देर रात्रि तक टीम दुकान का शटर बंद कर कार्रवाई में लगी हुई थी।
 
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व भी तीन जिलों के डीआई ने मारा था छापा, बरामद की थीं नशीली दवाएं
शिवाजी मार्केट में स्थित विजय मेडिकल स्टोर के नाम से दो शटर की दुकानें थीं। एक मेडिकल स्टोर अंग्रेजी व दूसरा आयुर्वेदिक दवाओं का था। एक वर्ष पूर्व बिजनौर, अमरोहा व मुरादाबाद की टीम ने छापा मारकर काफी मात्रा में नशीली दवाइयां व इंजेक्शन बरामद किये थे। जिसके बाद मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। मेडिकल स्वामी ने उसके बाद एक मेडिकल स्टोर आयुर्वेदिक व यूनानी दवाखाना के नाम से जुमेरात के बाजार में एक दुकान खोल दी थी। लेकिन इस दुकान पर भी नशीली दवाइयां, नशीले इंजेक्शन व अंग्रेजी दवाइयां मिलती थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें