बिजनौर में कासमपुर गढ़ी क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में गुरुवार को एक घटना हो गई। सीरबासुचंद में मछली मारने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया की उसका छोटा भाई हेमराज (26) पुत्र कृपाल बृहस्पतिवार शाम गांव के समीप के तालाब में मछली मारने गया था। पांव फिसल जाने से हेमराज तालाब में जा गिरा। किसी राहगीर ने चप्पल आदि तालाब के किनारे रखी देख परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तथा हेमराज की तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद हेमराज को ढूंढकर पानी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चार वर्ष पूर्व ही हेमराज का विवाह हुआ था। उसकी एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।