फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत, परिजन बोले- ससुराल वालों ने फांसी लगाकर की गई है बेटी की हत्या

Sat, 26 Oct 2024 03:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
माैके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के शेरकोट क्षेत्र में गांव बालकिशन पुर में शुक्रवार की देर रात विवाहिता सविता रानी(24) की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार देर रात सविता की उसके पति अंकित से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसकी वजह से सविता ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या की है।

विज्ञापन


उधर मृतक महिला के मायके वालों ने पति सहित सास, ससुर ,जेठ, जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में हत्या की रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दो बच्चों की मां थी सविता, पति करता है मजदूरी
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि मृतक महिला सविता दो बच्चों की मां थी। उसकी शादी साल 2021 में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव बालकिशन पुर में अंकित कुमार के साथ हुई थी। मृतक महिला सविता का पति लखनऊ में मेहनत मजदूरी करता है।  

विज्ञापन

पति पर मारपीट का आरोप, बच्चा रोया तो मालूम चली घटना
आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। घटना से पहले सविता की फ़ोन पर पति से कहासुनी हुई। बताया कि इसी बात से नाराज़ हो कर सविता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि घटना देर रात करीब एक बजे की है। परिवार के अन्य लोगों को पता तब चला जब मृतक महिला का रात के करीब एक बजे बच्चा रोया।

परिजनों ने आवाज लगाई तो सविता ने कोई जवाब नहीं दिया। जाकर देखा तो सविता का शव मकान की छत से लटका हुआ था। रात में ही परिजनों ने मृतक महिला के मायके वालों को नूरपुर में सूचना दी। बताया गया कि मायके वालों के सामने ही मृतक महिला के शव को नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें: Meerut: रैपिड व एक्सप्रेस वे के जाल से प्रोपर्टी में उछाल, श्रद्धापुरी और वेदव्यासपुरी में जमीन की बोली दोगुनी
विज्ञापन

मृतक महिला सविता के मायके वालों ने पति सहित सास, ससुर,जेठ, जेठानी पर सविता को मारपीट कर हत्या करने और उसके शव को मकान की छत से लटका दिया। जिससे लोगों को यह लगे कि सविता ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर शुरू की कार्रवाई -सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ अंजनी कुमार ने बताया कि मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें