फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में 67 साल के बुजुर्ग ने यूकेजी की छात्रा से किया दुष्कर्म, टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

Fri, 14 Nov 2025 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: जिले के नगीना में बुजुर्ग अकसर बच्ची को टॉफी-चॉकलेट के लिए 10 रुपये देता था। इसीलिए बच्ची को उस पर भरोसा हो गया था। टॉफी देने के बहाने बच्ची को आरोपी अपने घर ले गया और गलत काम किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से लौट रही यूकेजी की छात्रा को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर 67 साल का बुजुर्ग आरोपी घर ले गया। उसने आठ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

नगीना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसके पति उत्तराखंड में रहकर काम करते हैं। जबकि वह बच्चों के साथ नगीना में ही रहती है। उसकी आठ साल की बेटी शहर के एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बेटी ने स्कूल से लौटकर बताया कि एक अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है।
 

आरोप है कि मोहल्ला लुहारी सराय निवासी शाहिद (67) टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। उसने बंधक बनाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में बंधक बनाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बालिका की हालत गंभीर है, उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही है।
 

अकसर 10 रुपये का नोट देता था आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि 10 रुपये के नोट के चलते ही बालिका की मां को घटना के बारे में पता चल सका। दरअसल आरोपी बुजुर्ग बालिका को अकसर स्कूल आते-जाते टॉफी-चॉकलेट खाने के लिए कुछ पैसे दे दिया करता था। घटना के बाद बालिका जब घर पहुंची तो उसके पास 10 रुपये का नोट देखकर मां ने बिटिया से सवाल किया तो वह रोने लगी। उसके बाद उसने मां को आपबीती सुनाई तो वह सकते में आ गई।
विज्ञापन

आरोपी का चालान किया, जेल गया: सीओ
सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का प्रयास रहेगा कि फास्ट ट्रैक के जरिए आरोपी को जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।

ये भी देखें...
Bijnor: 105 वर्षीय मुरारी सिंह के घर पहुंचे अधिकारी, एसडीएम ने सम्मान के साथ सौंपा एसआईआर गणना प्रपत्र    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें