अभिभावकों ने जताई कड़ी नाराजगी
शुक्रवार को यह बात अभिभावकों तक पहुंची तो विद्यालय में हंगामा हो गया। कई अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर शिकायत की और इस तरह की हरकत कराने या प्रेरित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण राजेंद्र और विकास ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति
स्थिति गंभीर होती देख पुलिस विद्यालय पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बयान लेकर मामले को समझा। उधर, कुछ स्थानीय संगठन भी विद्यालय पहुंचे और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रबंधन को आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
स्कूल प्रबंधन सतर्क
विद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों को सतर्क रहने और बच्चों को अनुशासन व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि पूरी घटना की जांच की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।