फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस की वर्दी में पकड़ा गया फर्जी दरोगा, आरोपी ने पूछताछ में खोले बड़े राज, अफसर भी हैरान

Mon, 05 Sep 2022 10:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

फर्जी दरोगा वर्दी पहने हुए पकड़ा गया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन
फर्जी दरोगा गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की वर्दी पहने हुए था। आरोपी एक युवक को सिपाही के पद पर भर्ती कराने का ज्वॉइनिंग लेटर भी थमा चुका है, जिसकी एवज में एक लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने फर्जी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन


सोमवार को शहर कोतवाली ने फर्जी दरोगा बनकर रौब गालिब करने वाले आरोपी सैंटी कुमार पुत्र सोमपाल निवासी शेरपुर कल्याण को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। फर्जी दरोगा के खिलाफ नयागांव निवासी राजेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि फेसबुक पर उसके बेटे निखिल की दोस्ती सैंटी कुमार से हुई। जिसने खुद को दरोगा बताया। फेसबुक पर ही बातचीत होने के बाद आरोपी सैंटी कुमार उनके घर आने जाने लगा। दो बार वह पुलिस की वर्दी पहनकर भी उनके घर पहुंचा। जिसने निखिल को पुलिस में भर्ती कराने की बात कही। भर्ती कराने के झांसे में लेकर आरोपी ने पीड़ित से एक लाख रुपये ले लिए। बाकी तीन लाख रुपये ज्वॉइनिंग लेटर देने की बात तय हुई। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी सैंटी कुमार पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचा और ज्वॉइनिंग का लेटर थमाया। नियुक्ति पत्र के फर्जी होने का शक हुआ तो पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया है। आरोपी पहले भी साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी के प्रयास में जेल जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म
विज्ञापन


पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी दो युवकों को पुलिस में भर्ती का फर्जी नियुक्ति पत्र देने आया था, जो कि दरोगा की वर्दी पहने हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी

यह भी पढ़ें: 
नहीं कांपे पिता के हाथ: कहीं बेटी को दी खौफनाक मौत तो कहीं काटा लाडली का सिर, तीसरी वारदात से भी कांपा कलेजा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें