बिजनौर में समर्थकों के साथ चर्चा करते गठबंधन प्रत्याशी, गाय को घास खिलाती भाजपा प्रत्याशी।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर जिले में सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में बंद हो चुकी हैं, जो 10 मार्च को खुलेगी। मतदान के बाद सभी दलों के प्रत्याशी अपने आंकड़ों का हिसाब लगाने के लिए लगे हुए हैं। कोई समर्थकों के साथ बातचीत कर रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ समय बिता रहा है।
मौसम चौधरी ने गाय को खिलाई घास
चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी सुची चौधरी ने मंगलवार को अपने पति मौसम चौधरी और अपने बच्चों के साथ गाय माता को घास खिलाई। कुछ प्रत्याशी पूजा-अर्चना करने में लगे हुए हैं।
सुची चौधरी का दावा: हम बहुत अच्छे वोट से जीत रहे हैं। हमें सर्वसमाज का वोट मिला है। हमें एक लाख से ज्यादा वोट मिल रहे हैं। जनता ने हमारा साथ दिया है।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: जिले में कहीं दिखा उत्साह तो कहीं आई गिरावट, पढ़िए आठों सीटों पर कितना हुआ मतदान
डॉ. नीरज चौधरी ने समर्थकों के साथ की चर्चा
काफी दिनों से चुनाव को लेकर माहौल गर्म चल रहा था। सोमवार को दूसरे चरण में चुनाव हो गए हैं। मतदान के बाद सभी नेता समीकरण जोड़ने में लगे हुए हैं। जिसके चलते गठबंधन प्रत्याशी नीरज चौधरी ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ चर्चा की।
नीरज चौधरी का दावा: हमें मुस्लिम, जाट समेत सर्वसमाज का वोट मिला है। जनता का जो साथ मिला है, वह बता रहा है कि हम जीत रहे हैं। कहां से कितने वोट मिले, उसका आंकलन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: बिजनौर की सभी सीटों पर उलझे समीकरण, मुस्लिमों ने गठबंधन को दी मजबूती, दलितों ने बिगाड़ा गणित, पढ़िए खास रिपोर्ट
रुचि वीरा ने परिवार के साथ बिताया समय
मतदान के बाद सभी नेताओं ने चैन की सांस ली है। सभी नेता अब 10 मार्च तक अपने-अपने समीकरण जोड़ते रहेंगे। वहीं मतदान के बाद मंगलवार को बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने अपने परिवार के साथ समय बिताया।
रुचि वीरा का दावा: हमें सभी का साथ मिला है। जीत का आंकड़ा हमारे पक्ष में आएगा। कहां से कितने वोट मिले, उसके लिए मतदान प्रतिशत के आंकड़े देखे जा रहे हैं।