फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में एक ही पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, कहीं और तय हो गई थी युवती की शादी

Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: गांव जमालुद्दीनपुर में अंशु और शिवानी के शव लटके मिले। पुलिस ने आकर शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, मगर परिजन राजी नहीं थे। उन्होंने शिवानी की शादी कहीं और तय कर दी थी। 
विज्ञापन
अंशु की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र में थाना चांदपुर के गांव जमालुद्दीनपुर में एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके मिले। रात में किसी समय प्रेमी युगल ने आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर जांच की। वही गांव में गम का माहौल है। 
विज्ञापन

 

गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह जमालुद्दीनपुर में गांव के बाहर एक पेड़ पर गांव निवासी युवक अंशु (21) वर्ष व शिवानी (18) के शव लटके देखे गए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के शव अलग अलग दुपट्टे से बने फंदों में लटके थे। दोनों दुपट्टे शिवानी के बताए गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दोनों शव उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
 

मृतक युवक अंशु किसी कालेज में स्नातक का छात्र था और ऑनलाइन कोचिंग भी कर रहा था। उसका एक बड़ा भाई दूसरे शहर में निजी क्षेत्र में काम करता है। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। मृतक के पिता रवि कुमार छोटे जोत के किसान हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं। 

ये भी देखें...
Baghpat: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं, लोकतंत्र होगा मजबूत    

 

मृतक शिवानी का एक बड़ा व उससे छोटा भाई है। दोनों भाई व पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शिवानी पढ़ाई नहीं कर रही थी। घर के काम में ही परिजनों का सहयोग करती थी। गांव के सजातीय युवक-युवती की मौत से सन्नाटा है। मृतकों के घर पर मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसी कारण दोनों ने जान दे दी। 



 
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन प्रेमी युगल ने दी जान
धामपुर के गांव पीपला के रहने वाले विपुल कुमार (21) और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने एक दिन पहले ही फोन पर बात करते हुए जहर निगलकर जान दे दी थी। शवों का उनके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया था। आज अंशु और शिवानी ने जान दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें