फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, कंबल ओढ़कर घुस आया चोर, स्ट्रॉन्ग रूम का ताला तोड़ा; देखें वीडियो

Fri, 18 Sep 2026 07:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: बिजनौर के गल्लाखेड़ी में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में खिड़की तोड़कर चोर घुस आया। कैमरों से बचने के लिए उसने कंबल ओढ़ रखा था। काफी देर तक चोर बैंक में रहा। अलमारी का ताला नहीं टूटने के कारण वह चोरी नहीं कर सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बैंक कंबल ओढ़े चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर स्थित स्योहारा में गल्लाखेड़ी स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में चोर ने सेंधमारी कर दी। रात में खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। कंबल ओढ़े चोर ने बैंक में घुसते ही बिजली के तार काटकर आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद काफी देर तक बैंक के अंदर घूमता रहा। उसने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ डाला, लेकिन अलमारी का ताला नहीं टूट सका। चोर की पूरी गतिविधि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। 
विज्ञापन



 

सीसीटीवी फुटेज में कंबल ओढ़े चोर बैंक के अंदर घुसता और इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है। खिड़की तोड़कर शाखा के अंदर पहुंचते ही उसने बिजली के तार काट दिए। इसके बाद स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ दिया। हालांकि अलमारी का ताला तोड़ने में नाकाम रहने पर उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। 
 

सुबह बैंक भवन के स्वामी कृष्ण बहादुर ने खिड़की टूटी देखी तो शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार को सूचना दी। बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने तहरीर दी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। सवाल यह भी है कि रात में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोर को अंदर घुसकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने और काफी देर तक ताला तोड़ने की कोशिश करने का मौका कैसे मिल गया।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
बैंक की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
-केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें