फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के 160 परीक्षा केंद्र बने

Fri, 25 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। में इस बार यूपी बोर्ड का कोई नया परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।  सात पुराने केंद्रों का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। अब जिले में 160 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं की परीक्षा होगी। जनपदीय परीक्षा समिति की संस्तुति के बाद डीएम ने केंद्रों के निर्धारण को हरी झंडी दे दी है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के लिए जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक डीएम जगतराज की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई। डीआईओएस एके दुबे के अनुसार वर्ष 2016 के मुकाबले वर्ष 2017 की  बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले  परीक्षार्थियों की संख्या 6465 कम है। नए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए धामपुर तहसील से आठ, बिजनौर तहसील से एक , चांदपुर तहसील से आठ, नगीना तहसील से पांच अर्थात कुल 22 प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं। समिति ने परीक्षार्थियों की संख्या कम हो जाने के कारण कोई नया केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया।  तहसील चांदपुर के किसान मजदूर इंटर कॉलेज धारूपुर तथा तहसील धामपुर के छुट्टन सिंह इंटर कॉलेज अमानतपुर केंद्र पर छात्राओं की संख्या 100 से अधिक होने के कारण समिति ने दोनों केंद्रों को बहाल करने का निर्णय लिया है। पहले इन दोनों केंद्रों को परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण काट दिया गया था। अब जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 13 राजकीय, 69 अशासकीय, तथा 75 वित्तविहीन कुल 160 विद्यालय रह गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें