फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन 28 जुलाई को जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित होगी। इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इन परीक्षाओं में केवल वे परीक्षार्थी शामिल होंगे जिन्होंने निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान के पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। कहा कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए भी निर्देशित किया गया है। परीक्षार्थियों से परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय पर केंद्र पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें