फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बाघ ने महिला को मार डाला, शव देख कांप उठा लोगों का कलेजा, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 06 Dec 2023 10:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में बाघ ने महिला को मार डाला। वहीं, महिला का शव देख लोगों का कलेजा कांप उठा। उधर, निदेशक ने बताया कि गश्ती दलों ने जंगल में जाकर महिला के खोज लिया। शव को बाघ ने खा रखा है।
विज्ञापन
बिजनौर में बाघ ने महिला को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला गांव के वनों में बुधवार को बाघ ने एक महिला को मार डाला। वन विभाग की टीम ने देर रात जंगल से महिला के शव को खोज पाने में कामयाब हुई।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा.धीरज पांडेय ने बताया कि बुधवार की दोपहर को ढेला के रेस्क्यू सेंटर के निकट जंगल में तीन महिलाएं घास लेने गई थीं। इनमें से ग्राम पटरानी निवासी रमेश की पत्नी अनीता (25) का कहीं भी पता नहीं चल रहा था। सूचना पर कालागढ़ की उपप्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. शालिनी जोशी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं

विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि गश्ती दलों ने जंगल में जाकर महिला के खोज लिया। शव को बाघ ने खा रखा है। घटना को देखते हुए गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। मौके पर ड्रोन से भी बाघ पर निगाह रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें