फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेमौसम बारिश से बिगड़ा शरद कालीन गन्ने की बुवाई का खेल, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। बेमौसम बरसात ने किसानों की शरद कालीन गन्ने की बोवाई को बाधित किया है। धामपुर चीनी मिल को 500 हेक्टेयर में गन्ने की बोआई करनी थी। हालांकि, 10 अक्तूबर तक केवल 100 हेक्टेयर में ही बोआई हो पाई है।
विज्ञापन

इससे किसान और मिल अधिकारी चिंतित हैं। धामपुर चीनी मिल के सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण किसान खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं। किसान जब भी खेतों को बोआई के लिए तैयार करते हैं। अचानक भारी बारिश से उनकी मेहनत बेकार हो जाती है। अक्तूबर के लिए 500 हेक्टेयर का लक्ष्य था, पर अभी तक सिर्फ 100 हेक्टेयर में ही बोआई हो सकी है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। इससे जमीन का तापमान गिर गया है। नतीजतन, गन्ने का जमाव कम होने लगता है।
-बोवाई के लिए मिल की पहल
मिल ने इस समस्या से निपटने के लिए तीन लाख ट्रे मंगाई हैं। इन ट्रे में सीओ. 20016 और सीओ 21012 के सिंगल बड बीज अंकुरित किए जाएंगे। ये अंकुरित बीज किसानों को बोआई के लिए मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। मिल अधिकारियों ने अन्य उत्कृष्ट प्रजातियों जैसे सीओ 118, सीओ 98014 और सीओ 16202 का भी सुझाव दिया है, जो रोग रहित और अगेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें