फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बान नदी पर अतिक्रमण से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, चार साल से रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव कैमरी में बान नदी पर अवैध अतिक्रमण ग्रामीणों और किसानों के लिए समस्या बन गया है। नदी का जल प्रवाह रुकने से खेतों में पानी भर गया, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हुई। चार वर्षों से गांव का संपर्क मार्ग जलभराव के कारण बंद है, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नूरपुर-अमरोहा मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन बाधित है। कैमरी गांव के पुल पर बने रपटे पर करीब तीन फीट पानी जमा है। ग्रामीण मदन सिंह ने बताया, कुछ लोगों ने नदी के रकबे को पाटकर खेती शुरू कर दी, जिससे नदी का बहाव रुक गया और पानी खेतों में भरने लगा।
मनुज राजपूत के अनुसार, प्रभावित किसान खेती बचाने और अतिक्रमण हटवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। इंद्रेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं निकला। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। रास्ता बंद होने से नूरपुर, शिवाला, नौगांवा और अमरोहा जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। बान नदी पर अतिक्रमण के कारण जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। नदी का बहाव रुकने से खेतों में पानी भर रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। मनुज राजपूत ने बताया कि किसानों ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इंद्रेश शर्मा के अनुसार, प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन



-वर्जन
मौका मुआयना कर दूर कराएंगे अवरोध-एसडीएम

एसडीएम प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सिंचाई विभाग से बात कर मौके का मुआयना कराया जाएगा और नदी का अवरोध दूर कर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें