फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगेगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगाम लगेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच करें और उन्हें बंद कराने का कार्य करें। कहा कि बिना मान्यता के जनपद में किसी भी स्कूल का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाकर बिना मान्यता के संचालित स्कूलों की तलाश आरंभ कर दी है। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। ऐसे स्कूलों की तलाश कर उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के बाद अपनी मान्यता के कागज दिखाएंगे, न दिखाने पर स्कूलों का संचालन बंद कराया जाएगा। उसके बाद भी स्कूल का संचालन होते पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है। कई स्कूल सामने आ रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को चिन्हित कर उनका संचालन बंद कराएं - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें