20 जून से होंगी विवि की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
बिजनौर। नई शिक्षा नीति से आच्छादित मुख्य परीक्षा 2022 की प्रथम सेमेस्टर एवं समस्त सेमेस्टर/ प्रोफेसनल की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख का ऐलान हो गया है। रुहेलखंड विवि ने प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।
विवि के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा दो जून से शुरू हो गई है। परीक्षा 20 जून तक चलेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी महाविद्यालयों की है। परीक्षा के अंक केवल ऑनलाइन स्वीकार्य होंगे। 20 जून के बाद अंकों को ऑनलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वेबसाइट बंद कर दी जाएगी। आंतरिक व बाह्य परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ये हैं निर्देश
1- कॉलेज अंकपत्र की दो प्रति तैयार करेंगे। हार्ड कॉपी महाविद्यालय के पास सुरक्षित रहेगी।
2- महाविद्यालय को आवश्यकता पड़ने पर अंकपत्र की मूल प्रति उपलब्ध करानी होगी।
3- प्रयोगात्मक परीक्षा चुनौती मूल्यांकन से आच्छादित है। इसलिए उत्तर पुस्तिका सुरक्षित रखी जाएगी।
4- प्रयोगात्मक परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका सील्ड पैक में विश्वविद्यालय द्वारा कभी भी मांगी जा सकती है।