विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक सितंबर से
बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बची परीक्षाएं एक सितंबर से होंगी। परीक्षा समिति की समीक्षा बैठक में आयोजन की तारीख पर फाइनल मुहर लग गई है। पहले परीक्षा 27 अगस्त से प्रस्तावित थी। परीक्षा समिति की कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में निर्णय हुआ है।
रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष व वर्धमान कॉलेज बिजनौर में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर मुकेश कुमार ने परीक्षा समिति की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, एमए, एमएससी की परीक्षाएं कोरोना प्रकोप के कारण स्थगित कर दी गई थी। इन कक्षाओं के करीब 29-30 पेपर होने से रह गए हैं। परीक्षा समिति की बैठक 18 अगस्त को हुई। बैठक में बचे परीक्षा अब एक सितंबर से कराने पर सहमति बनी है। परीक्षा कार्यक्रम अर्थात डेट शीट एक -दो दिन में जारी हो जाएगी। परीक्षाएं तीन शिफ्ट में होंगी। परीक्षा में कोरोना से बचाव के सभी व्यवस्थाएं करने का भी निश्चय हुआ है। समीक्षा बैठक में कृष्णपाल सिंह कुलपति, संजीव कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक, डॉ. मुकेश कुमार रुटा अध्यक्ष, डॉ स्वदेश सिंह रुटा महासचिव आदि शामिल रहे।