बिजनौर में ई-रिक्शा चालक रजिस्टर्ड व रिक्शा चालक एसोसिएशन ने एआरटीओ विभाग के उत्पीड़न से तंग आकर डीएम जगतराज को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ई-रिक्शा चालकों ने डीएम से उत्पीडन बंद कराने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
बैटरी रिक्शा चालक एसोसिएशन के चालक सोमवार की सुबह कार्यालय पर एकत्रित हुए। चालक प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने डीएम जगतराज को ज्ञापन दिया। उन्होंने अवैध ई-रिक्शाओं को जमाकर निशुल्क ई-रिक्शा दिलाने, ई-रिक्शाओं के स्टैंड बनवाने, एआरटीओ द्वारा किसी भी ई-रिक्शा का चालान व उत्पीड़न न करनेे आदि मांग डीएम से की।
ज्ञापन देने वालों में हाजी दानिश, अबरार अहमद, नानकचंद खेड़ा, बिल्लू, नौशाद व गौतम कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं वहीं रिक्शा चालक एसोसिएशन ने ज्ञापन में बताया कि एआरटीओ विभाग जिले में चल रही ई-रिक्शा संचालन को बंद करना चाहते हैं। यूनियन ने डीएम से केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार लाइसेंस बनवाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में चंद्रमणि रघुवंशी, तसलीम, नसीम, जफर, नूर, इरशाद, फहीम व हैदर आदि रहे।