फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर को मिली शिक्षण संस्थान की सौगात-केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने रखी केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला

Sat, 21 Jun 2025 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के ग्राम मधुसुदनपुर में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केंद्रीय विद्यालय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की रखी गई नींव, जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कौशल विकास एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत सिंह चौधरी शनिवार को बिजनौर पहुंचे। उन्होंने ग्राम मधुसुदनपुर, स्वाहेड़ी के पास प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय की भूमि पर पूजन और हवन के साथ आधारशिला रखी।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि यह स्कूल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग रही है, जिसे अब साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कार्य है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Yoga Day: योग से ही बनेगा जागरूक भारत! मेरठ में बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, सैकड़ों लोगों संग किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की रखी गई नींव, जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने किरतपुर में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और योजनाओं को लोगों के सामने रखा।

कार्यक्रम के पहले चरण में वह बिजनौर शहर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सपना था कि गांवों और छोटे शहरों में भी शिक्षा और विकास की रोशनी पहुंचे।

इस अवसर पर बिजनौर सांसद चंदन चौहान, सदर विधायक सुचि चौधरी, रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य, वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज चौधरी और भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें