नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग टीबी के रोगियों कोे घर-घर जाकर पहचान करेगा। टीबी के रोगियों को पंजीकरण कर उन्हें चिकित्सा सेवा दी जाएगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी रोगियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर रोगियों की जांच कर टीबी पहचान करेंगे। लोगों की जांच कर टीबी रोगियों की पहचान कर उनका पंजीकरण कर उन्हें चिकित्सा सेवा दी जाएगी। प्रभारी चिकित्सक डॉ.सर्वेश निराला ने बताया कि टीबी जैसी घातक बीमारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीरता है।