फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाने का आरोप, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

Mon, 31 Oct 2022 04:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor: सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाने का आरोप लगाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नहटौर के गांव महमूदपुर भिक्का में सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहीं पुलिस सत्संग को रुकवाते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बीमारी दूर करने के बहाने लोगों को बरगलाया जा रहा था। दर्जनों की संख्या में लोग थाने पहुंच गए और पकड़े गए युवक को छोड़ने की मांग की।

विज्ञापन


गांव महमूदपुर भिक्का में प्रदीप कुमार के घर पर सत्संग चल रहा था। बताया गया कि सत्संग की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। सत्संग में उपस्थित लोगों को ईसा मसीह की प्रार्थना से बीमारी दूर होने की बात कहीं जा रही थी। ग्रामीणों को ईसाई धर्म की ओर प्रेरित करने के लिए बरगलाने की कोशिश की जा रही थी। गरीब वर्ग के लोगों को बीमारी ठीक होने का भरोसा दिलाते हुए बरगलाया जा रहा था।

वहीं कुछ ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर सत्संग को रुकवाते हुए अपने आप को पास्टर बताने वाले युवक प्रदीप कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से बाइबिल आदि सामग्री भी बरामद की है। प्रदीप कुमार को थाने लाने पर सत्संग में उपस्थित महिलाएं व पुरुष भी थाने पहुंच गए और पास्टर को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां, कार्यक्रम में छात्राओं को दी सेहत की सलाह
विज्ञापन


कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने पर आरोपी युवक का शांति भंग में चालान कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है। बजरंग दल के नगर संयोजक राजन चंद्रा आदि ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का बड़ा खेल: दो और नामजद, अब तक 11 लोगों पर एफआईआर आठ को जेल भेजा, ताबड़तोड़ दबिश जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें