फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक की मौत होने के बाद गांव पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहुपुरा में भी बुखार से युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

किरतपुर। गांव बाहुपुरा में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। गांव में कई लोग पीड़ित हैं। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने रविवार को गांव में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन

गांव बाहुपुरा निवासी मामराज सिंह के पुत्र अमित कुमार बुखार से पीड़ित था। दवा लेने के बाद कुछ आराम हुआ, लेकिन शनिवार शाम को अमित कुमार की तबीयत अचानक फिर से खराब होने लगी। लगातार शरीर से पसीना आने पर परिजन घबरा गए। अमित कुमार को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अमित कुमार के दो बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि अमित कुमार को डेंगू हुआ था। सरकारी अस्पताल से डॉक्टर संजय वर्मा, सनाउल रहमान, अनुज पाठक समेत कई चिकित्सकों की टीम ने गांव जाकर सैंपल एकत्र किए। बुखार के रोगियों को दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें