भागूवाला में विद्युत पोल से टकराया अनियंत्रित हुआ ट्रक।
- फोटो : NAZIBABAD
अनियंत्रित ट्रक विद्युत पोल से टकराया
भागूवाला/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक भागूवाला में बिजली के खंभे से टकरा गया। दुर्घटना में विद्युत लाइन डबल फेस होने से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
भागूवाला बस स्टेंड के निकट छत्तीसगढ़ से एल्यूमीनियम लेकर हरिद्वार जा रहा ट्रक रविवार को अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गया। बिजली का खंभा तोड़ते हुए ट्रक नाली में फंस गया। घटना में ट्रक चालक के मामूली चोटें आईं। विद्युत लाइन का पोल टूटने से विद्युत लाइन गिर गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय विद्युत सप्लाई जारी थी। तड़के लगभग तीन बजे हुए हादसे में कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। संयोग से विद्युत पोल और लाइन हाइवे की विपरीत दिशा में गिरी जिससे बड़ा हादसा टल गया।