फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ढोलापुरी में पशुशाला में घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव ढोलापुरी की पशुशाला में पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गांव ढोलापुरी में पशुशाला में घुसा मगरमच्छ
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। तालाब से निकलकर मगरमच्छ के ढोलापुरी गांव की पशुशाला में घुसने से हड़कंप मच गया। पशुपालक किसान और ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर वन कर्मियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव ढोलापुरी में आबादी के निकट तालाब है। स्वतंत्रता दिवस पर तड़के तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ किसान हुकम सिंह की पशुशाला में घुस गया। हुकम सिंह के शोर मचाने पर ब्रह्मजीत, रोहिताश, विजय पाल सिंह, तिलकराम, टिंकू आदि ने किसान के साथ मगरमच्छ को पकड़कर रस्सियों से बांध दिया। ग्राम प्रधान मुनेश देवी की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा अनिल सिंह, वन रक्षक मदनपाल ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि वन कर्मचारियों ने मगरमच्छ को गंगा खादर क्षेत्र में के गंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें