फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसली, एक छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। सड़क हादसे में स्कूल से बाइक द्वारा घर लौट रहे एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। किशोर की मौत से परिवार में मातम फैल गया। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर निवासी पूर्व प्रधान हारुन का 17 वर्षीय पुत्र सद्दाम धामपुर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। बताया गया है कि बुधवार को वह अपने सहपाठी गांव कुराली निवासी समीर पुत्र लड्डन व शब्बू पुत्र अकील के साथ बाइक से स्कूल से लौट रहा था। तब इस दौरान गांव वाजिदपुर के निकट पहुंचने पर तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे तीनों दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायलों को उपचार के लिए धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सद्दाम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए उसे मुरादाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल दोनों छात्रों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें