फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहर में बाइक गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मरने वाले चाचा सोनू। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गजरौला शिव (बिजनौर) । बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद नहर में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके आठ वर्षीय भतीजे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गांव गजरौला अचपल रहने वाला सोनू (20) पुत्र नरेश अपने दो भतीजों अमन (8) और हनी (6) को संग लेकर बाइक से बहन की ननद की शादी में शामिल होने गांव टांडा माईदास गया था। देर शाम वापस आते समय जब वह कोटकादर के पास पूरनपुर पहुंचा, तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर सूखी हुई नहर में जा गिरी। जिसमें सोनू की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अमन पुत्र भूरे और हनी पुत्र मिंटू सिंह घायल हो गए।
पुलिस ने घायल बालक हनी और अमन को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। घायल हनी को उपचार के बाद घर भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बिना कोई कार्रवाई करते हुए शव अपने गांव गजरौला अचपल ले आए। संवाद

सड़क दुर्घटना में मरने वाले चाचा सोनू। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें