उमेश राष्ट्रीय गौरव नेशनल अवार्ड से सम्मानित
चांदपुर। तहसील चांदपुर के गांव मदारीपुर निवासी उमेश को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उमेश को मिले सम्मान से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
वाईएमसीए कालेज दिल्ली परिसर में इंटरनेशनल यूथ सोसाइटी द्वारा आयोजित दि फेम फैशन टैलेंट एंड यूथ आइकन अवॉर्ड्स 2020 में चांदपुर तहसील के गांव मदारीपुर निवासी उमेश कुमार को समाज सेवा एवं युवा विकास में दिए गए सराहनीय योगदान के लिए मानव संसाधन राज्यमंत्री भारत सरकार संजय धोत्रे द्वारा राष्ट्रीय गौरव नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उमेश कुमार का बेटियों को शिक्षा एवं खेल में सपोर्ट करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में विशेष योगदान रहा है। क्षेत्र की गांव चेहला में सड़के बनवाने में विशेष योगदान रहा। नारसिंह गांव में सड़क बहुत खराब थी। लोग कीचड़ से होकर आते थे। इस सड़क को बनवाने में उच्च स्तरीय प्रयास कर बनवाई। उमेश कुमार गांव धूंधली तबीबपुर निवासी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन मुस्कान को भी बहुत सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय रामदास अठावले आदि मौजूद रहे।