फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर कॉलोनी अवैध घोषित

Sat, 30 Jun 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अवैध रूप से घोषित करने का बोर्ड लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन ने ईदगाह रोड पर काटी जा रही उमर कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया है। कॉलोनी के बाहर प्रशासन ने अवैध कॉलोनी का बोर्ड भी लगवा दिया है। इसे लेकर कॉलोनी काटने वालों में खलबली मची हुई है। तमाम लोगों ने इस कॉलोनी की प्रशासन से शिकायत की थी। 
विज्ञापन

ईदगाह रोड पर काफी दिनों से उमर कॉलोनी काटी जा रही है। शिव सेना समेत तमाम लोगों ने प्रशासन से शिकायत की थी कॉलोनी का नक्शा पास नहीं कराया गया। 
अन्य प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई। इसके बाद भी कॉलोनी में प्लॉट बेचे जा रहे हैं। लोगों को झांसे में लेकर उन्हें प्लॉट दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम ने कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया। तहसील की टीम को मौके पर भेजकर अवैध कॉलोनी का बोर्ड वहां लगवा दिया। बोर्ड लगने के बाद कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। 
सबसे ज्यादा वह लोग परेशान हैं जिन्होंने कॉलोनी में प्लॉट खरीद लिया था। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक जिस जमीन में उमर कॉलोनी काटी जा रही है उसका मुकदमा उनकी कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में कोई कॉलोनी नहीं काटी जा सकती है। कोई भोला भाला व्यक्ति कॉलोनी में प्लॉट खरीदने में न फंस जाए इसलिए कॉलोनी के बाहर बोर्ड लगाया गया है। एसडीएम ने कहा कि कॉलोनी काटने की बाकी प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। इसलिए इसे अभी अवैध घोषित किया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें