फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया

Tue, 05 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग और तहसील की संयुक्त टीम ने डीएम के आदेश पर मंगलवार को संजीवनी नर्सिंग होम पर छापा मारा। इसमें विशेषज्ञ की जगह लेडी असिस्टेंट काम करती मिलीं। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार देशवाल एवं तहसीलदार की संयुक्त टीम पुलिस के साथ भाजपा नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. नवनीत गर्ग के संजीवनी नर्सिंग होम पर डीएम के आदेश पर छापेमारी की। नोडल अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा तो महिला कर्मचारी ममता अल्ट्रासाउंड करती मिली।

इस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने आई गांव झलरी निवासी संजो और अदमपुर निवासी मिलथेल से पूछा गया कि तुम्हारा अल्ट्रासांउड किसने किया तो उन्होंने बताया कि एक महिला ने किया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने बताया कि सिर्फ विशेषज्ञ ही अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं। असिस्टेंट नहीं। टीम ने कहा कि जिले में नर्सिंग होमों के ‌िखलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी दशा में लोगों को नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही नियमों के विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। टीम ने कहा कि कई नर्सिग होम के संचालकों के खिलाफ जांच जारी है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें