फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माध्यमिक विद्यालयों की मासिक परीक्षा में प्रश्नों का टाइप निर्धारित

Thu, 18 Apr 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मासिक परीक्षा के अंक महत्वपूर्ण है। इसलिए विद्यार्थियों को यह जान लेना जरूरी है कि किस मासिक परीक्षा में किस टाइप के सवाल आएंगे। हर विषय की मासिक परीक्षा के अंक फाइनल परीक्षाफल में जोड़े जाते हैं। अंकों की विद्यार्थी की डिवीजन में प्रमुख भूमिका है।
विज्ञापन

पेपर में बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय तथा वर्णनात्मक सवाल आते हैं। माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में मासिक परीक्षा की व्यवस्था है। कक्षा नौ व दस में हर विषय की 30-30 नंबर की परीक्षा है। शैक्षिक सत्र 2024-25 की पहली मासिक परीक्षा मई में है। लोकसभा चुनाव के कारण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था पर असर है। जो चुनाव बाद पटरी पर लौटेगी।
शासन ने माध्यमिक विद्यालयों का शैक्षणिक सत्र 2024-25 का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में शिक्षण कार्य व सह क्रियाकलापों का महीनेवार विभाजन है। कैलेंडर में मासिक परीक्षा का प्रश्नों की टाइप के अनुसार विभाजन है। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी होना जरूरी है। विद्यार्थियों को मासिक परीक्षा की तैयारी उसी के अनुसार करनी है।
विज्ञापन



- ये हैं महीनेवार विभाजन
शैक्षणिक सत्र 2024-25 की पहली मासिक परीक्षा मई में प्रस्तावित है। पहली मासिक परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरी मासिक परीक्षा ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जुलाई में होगी। इस परीक्षा में वर्णनात्मक सवाल पूछे जाएंगे। तीसरी मासिक परीक्षा नवंबर में होगी। जिसमें बहु विकल्पीय प्रश्न आएंगे। चौथी व अंतिम मासिक परीक्षा दिसंबर में है। जिसमें वर्णनात्मक सवाल आएंगे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हर मासिक परीक्षा का पाठ्यक्रम निर्धारित है। विद्यालयों को कैलेंडर के जारी निर्देश के अनुसार पठन-पाठन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें