ट्रक खाई में गिरने से टांडारतन के दो युवकों की मौत
मंडावली/नजीबाबाद। देव प्रयाग के तीन धारा क्षेत्र में ट्रक खाई में गिरने से गांव टांडारतन निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि नजीबाबाद क्षेत्र के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रहे एक ट्रक के तीन धारा देव प्रयाग क्षेत्र में गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव टांडारतन निवासी 35 वर्षीय जोगराज सैनी और 25 वर्षीय सोनू सैनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ही गांव के दो व्यक्तियों की मौत की खबर मिलने से गांव में कोहराम मच गया। दुर्घटना में नजीबाबाद क्षेत्र के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में टांडा माईदास निवासी राहुल सैनी, वीरेंद्र, नजीबाबाद निवासी दिनेश कुमार, मोहित, सतीश, गांवड़ी निवासी विपिन कुमार शामिल हैं।