फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की गई जान
विज्ञापन

नगीना। दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल तीन मोटरसाइकिल सवारों में से दो की इलाज के दौरान बिजनौर में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगीना पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के करीब तीन बजे नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 24 साल का आलोक गांव के दिनेश के साथ बाइक से कोटकादर देवता पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। कोतवाली देहात थाने के गांव मलकपुर देहरी निवासी 23 साल का तेजपाल व संजय भी प्रसाद चढाकर आ रहे थे। बूंदकी तिराहे के पास पहुंची दोनों बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। जहां बिजनौर में उपचार के दौरान आलोक और तेजपाल की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें