फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दो दुकानें निलंबित

Sun, 23 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  के धामपुर में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के दो गांवों के राशन डीलरों की दुकानों को वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

एआरओ महेश गौतम ने बताया कि हाफिजाबाद टर्की के राशन डीलर शिवनंदन सिंह की पिछले कई महीने से राशन वितरण में भारी गड़बड़ी करने की शिकायत आ रही थी। अभी हाल में बीते तहसील दिवस में इस डीलर की ग्रामीणों की ओर से दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें एक दिन में दर्ज कराई गई। शिकायतों की मौके पर जांच कराई गई। जांच में डीलर की भारी गड़बड़ी पाने पर उनकी रिपोर्ट पर एसडीएम ने शिवनंदन की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अनियमितताओं के आरोप में बहलोलपुर के डीलर इंदजीत सिंह की दुकान को भी एसडीएम ने निलंबित किया है। प्रशासन ने कहा कि अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर डीलरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें