फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, पथराव में दस से ज्यादा घायल
विज्ञापन

स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम सतवाई में सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर पथराव व मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। दोनों ओर से एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी गई है।
सोमवार की दोपहर क्षेत्र के गांव सतवाई में जिला पंचायत निधि से सीसी रोड़ के दोनों ओर नाले का निर्माण किया जा रहा था। ग्राम प्रधान पक्ष नाली का निर्माण मानक के अनुरूप चौड़ाई में करा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष नाली की चौड़ाई कम करने के लिए कह रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों ने कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष के शिवम, कपिल के अलावा तीन भाई सोमवीर सुभाष व ओमवीर तथा दूसरे पक्ष के रवि, सौरभ, सोमदत्त, विक्रांत, राजपाल, राजकुमार और उसका भाई चंद्रवीर, सुधा, पूजा और प्रेमवती घायल हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें