घटना - 2
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
नगीना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मैहमदाबाद निवासी गजेर सिंह (28) बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में ग्राम जग्गूवाला गया था। बताया गया कि रात में करीब नौ बजे वह अपने रिश्तेदार भीम सिंह को बाइक पर बैठाकर जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल
बताया गया कि जब वह नगीना की तरफ आ रहा था, तभी रास्ते में ग्राम काजीवाला के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर में मजेर व भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां मजेर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मृतक के भाई ने अज्ञात चौपहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।