फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, लैब टेक्नीशियन समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि, मरीजों की संख्या हुई 10

Mon, 03 Apr 2023 07:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर जिले में फिर से कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। सोमवार को लैब टेक्नीशियन समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब जिले में मरीजों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। सोमवार को बिजनौर में लैब टेक्नीशियन सहित दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना के 10 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मिले दोनों नए मरीजों की तीबयत ठीक बता रहा है। 

विज्ञापन


जिले में सोमवार को 597 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें से 595 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हल्दौर सीएचसी पर तैनात 46 वर्षीय लैब टेक्नीशियन और स्योहारा ब्लॉक के गांव हरोली निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

यह भी पढ़ें: जेल के अंदर की बात: जिंदगी को ऐसे संवार रहे अपराधी, इनकी पढ़ाई के बारे में जान होंगे हैरान, पढ़ें खास रिपोर्ट
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मरीजों को हल्की खांसी, बुखार, जुकाम की शिकायत थी। कोरोना जांच कराई तो दोनों कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों मरीजों को घर में सुरक्षित कर दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोरोना मरीजों की तबीयत ठीक बता रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: फौजी समेत पांच की मौत से गांवों में छाया मातम, एक साथ जलीं तीन चिताएं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल का कहना है कि कोरोना संक्रमित मिले दोनों मरीजों के परिवार वालों की जांच कराई जाएगी। मरीजों को दवाई दे दी गई है। कोरोना के सभी मरीज ठीक हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें