किरतपुर। गांव महेशपुर खेड़ी में ग्राम समाज की भूमि पर शिव मंदिर के स्थापना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की महिलाओं द्वारा शिव मंदिर बनवाने की मांग की है, तो वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने मंदिर बनाने का विरोध किया है।
किरतपुर के गांव महेशपुर खेड़ी में एक कुआं है, जिसको सर्वसमाज पानी के लिए इस्तेमाल करता था। अब कुआं पाट दिया गया है और उसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कुएं की उक्त भूमि ग्राम समाज में आ गई। कविता देवी, गीतू राजपूत, लक्ष्मी देवी, सुदेशना आदि ने उक्त भूमि पर शिव मंदिर बनाने की मांग की है। वहीं ग्रामवासी वर्षा रानी एवं शोभा देवी द्वारा विरोध किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत कर ग्राम समाज की भूमि पर तहसील प्रशासन की बिना अनुमति के कोई कार्य करने से मना किया है।