जिले के दो और मरीजों ने कोरोना को हराया
बिजनौर। एल-1 चिकित्सालय मुरादाबाद में भर्ती जनपद बिजनौर के दो मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ के अनुसार मुरादाबाद सीएमओ ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी है। जनपद में अब तक कुल 43 कोरोना संक्रमित केस निकल चुके हैं। इनमें से 30 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। वर्तमान में जनपद में 12 एक्टिव केस हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार मुरादाबाद सीएमओ ने फोन कर बताया कि करीब 15 दिन पूर्व एल-1 चिकित्सालय मुरादाबाद में भर्ती यहां के लोगों के पॉजिटिव आने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। इन दोनों के 13 दिन पूर्ण होने पर होने पर सैंपल लेकर इनकी जांच कराई गई। दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 24 घंटे बाद फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। इन दोनों की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले हर मरीज का 14 दिन तक उपचार चलने के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है। दूसरी और तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मरीज को रोग मुक्त घोषित किया जाता है।