फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार रात कोरोना संक्रमित दो और मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है। जबकि जिले के तीन युवक कानपुर में पॉजिटिव मिले हैं। उनका वहीं उपचार किया जा रहा है। अफसरों के अनुसार ये दोनों ही दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल होकर जिले की एक मस्जिद में आए थे। पॉजिटिव आए ये दोनों जमाती मेरठ जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जिले में कुल 25 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 95 फीसदी मरीज जमाती हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि सोमवार रात 51 जांच रिपोर्ट आईं थीं। इनमें से दो पॉजिटिव निकले, जबकि अन्य किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मेरठ जनपद के परतापुर का रहने वाला है और दूसरा मेरठ के ही मोहल्ला कुरैशियान का निवासी है। एक अप्रैल को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें एक मदरसे से पकड़कर कोहिनूर बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन कराया था। इनके साथ 17 अन्य लोग भी इसी क्वारंटीन किए गए थे। उन्होंने बताया कि इनके अलावा अन्य सभी लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्होंने बताया कि सोमवार तक जिले से कुल 825 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, 662 लोगों की नेगेटिव आई है, इनमें से अब तक कुल 25 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि 163 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें