फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और बैंक कर्मी कोरोना पोजिटिव

विज्ञापन
नगीना में एसबीआई शाखा के दो कर्मचारियों कोरोना पॉजिटिव निकलने पर प्रशासन ने बैंक के गेट पर लगवाई - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दो और बैंककर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

नगीना। तीन जुलाई को एसबीआई की स्थानीय शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित निकल जाने के बाद उसके संपर्क में आने वाले बैंक के दो अन्य कर्मचारियों की भी मंगलवार की सुबह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसबीआई की मंडी मॉल गंज स्थित शाखा के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद बैंक को बंद कराने के बाद आसपास के बाजार को भी बंद करा दिया गया था। बैंक शाखा के सभी 13 कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी। मंगलवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में दो बैंक कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया की इनमें से एक कर्मचारी प्राइवेट तौर पर बैंक में काम करता है, जो नगर के धामपुर रोड स्थित क्षत्रिय नगर में रहता है। इसलिए क्षत्रिय नगर में रहने वाले संक्रमित बैंक कर्मचारी के घर के आसपास के एरिया को बल्लियों से सील करा दिया गया है। इसके अलावा बैंक का जो दूसरा कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आया है, वह धामपुर में रहता है। उन्होंने बताया यह दोनों कर्मचारी पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें